Ketki Ka Phool Kaisa Hota Hai

Ketki Ka Phool Kaisa Hota Hai | केतकी का फूल कैसा होता है ?

Ketki Ka Phool Kaisa Hota Hai :- आपने केतकी के फूल का नाम तो अवश्य सुना होगा, क्योंकि यह अत्यंत सुंदर दिखाई देता है।

मगर कई सारे ऐसे लोग हैं, जो सिर्फ केतकी का नाम जानते हैं, उन्होंने आज तक केतकी की फूल नहीं देखी है, क्योंकि यह भारत में ज्यादा मात्रा में नहीं पाया जाता है मगर जो लोग नहीं देख पाए हैं।

उनका यही इच्छा है, कि आखिर केतकी का फूल कैसा होता है और उसका महत्व क्या है ? तो अगर आप इन सभी चीजों के बारे में जानना चाहते हैं। तो हमारे इस लेख के साथ अंत तक बने रहे तो चलिए शुरू करते हैं।


Ketki Ka Phool Kaisa Hota Hai | केतकी का फूल कैसा होता है ?

केतकी का फूल देखने में बहुत ही सुंदर होता है। इसके नुकीले, लंबे, चपटे और मुलायम पत्ते होते हैं। केतकी के फूल को पत्तियों के आधार पर दो भागों में बांटा गया है। यह फूल पीले रंग और सफेद रंग, दो रंग में होते हैं। सफेद रंग वाले केतकी के फूल को केवड़ा के नाम से भी जाना जाता है। वह केतकी के फूल जिनका रंग पीला होते हैं, उन्हें स्वर्ण केतकी के नाम से जाना जाता है।

केतकी के हर फूल में 5 पंखुड़ियों होती है और यह छूने में काफी मुलायम होती है। यह फूल देखने में बहुत ही मनमोहक होता है।


केतकी का फूल कब आता है ?

केतकी का फूल वर्षा के मौसम मे देखने को मिलता है। यह फूल प्राय सावन आने के साथ ही दिखाई देता है। केतकी का फूल पेड़ पर लगता है और यह इतना सुगंधित होता है, कि यह अपने आसपास के क्षेत्र के वातावरण को सुगंधमय कर देता है।

यदि यह पेड़ कही मौजूद हो, तो  थोड़ी दूर से भी पता लगाया जा सकता है, कि इस क्षेत्र में कोई केतकी का पेड़ है।


केतकी का पेड़ कैसा दिखता है ?

केतकी का पेड़ खजूर के समान दिखाई देता है। इसकी लंबाई 12 फीट यानी 4 मीटर तक हो सकती है। केतकी का पेड़ ताड़ जैसा होता है। यह एक शाखा वाला पेड़ होता है। इसका ट्रंक लचीला होता है, जो जड़ों के द्वारा समर्थित होता है।

केतकी के पेड़ की पत्तियां चमकदार होती है और यह 40 से लेकर 70 सेंटीमीटर तक लंबी हो सकती है। इन पत्तियों का रंग हरा नीला होता है। यह तलवार के आकार की दिखाई देती है और शाखा के सिरों पर गुच्छों के रूप में उठती है।

ऐसा कहा जाता है, कि केतकी का फूल यमन से लाया गया है। यमन में इसका मुख्य रूप से उपयोग इत्र बनाने के लिए किया जाता है।


केतकी के फूल को English में क्या कहते हैं ?

केतकी के फूल को इंग्लिश में fragrant screw pine कहते हैं। इसकी pronunciation फ्रेगरेंट स्क्रयू पाइन होती है। केतकी के पेड़ को इंग्लिश में umbrella tree और screw tree भी कहते हैं। केतकी के फूल का साइंटिफिक नाम pandanus odorifer  है। सामान्य भाषा में केतकी के फूल को केवड़ा कहा जाता है।


केतकी के अन्य नाम

भारत में केतकी को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। मलयालम में केतकी के पेड़ को पुककैथा के नाम से जाना जाता है और केतकी के फूल को थाजमपु कहते हैं।

वहीं तमिल भाषा में इससे ताई और कैथाइ कहा जाता है। केतकी को अरबी भाषा में अलकादी कहते हैं और जापानी भाषा में इसे अदन के नाम से बुलाते हैं। केतकी को संस्कृत में केउरा या पुष्पिका कहते है।


केतकी का फूल कहां पाया जाता है ?

केतकी का पेड़ साउथ एशिया, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण भारत, पोलिनेशिया और वर्मा में पाया जाता है। यह बांग्लादेश के सैंट मार्टिन आईलैंड पर बहुत अधिक मात्रा से होता है, परंतु saint-martin आईलैंड पर यह टूरिज्म एक्टिविटी के कारण यह काफी हद तक नष्ट भी हो गया है।


केतकी के फूल का उपयोग

केतकी के फूल में बहुत ही मनमोहक खुशबू होती है, जिसकी वजह से फूल का प्रयोग सुगंधित चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। इस फूल का प्रयोग इत्र बनाने के लिए किया जाता है।

सफेद रंग के केतकी के फूलों का प्रयोग बालों की सौगंध को दूर करने के लिए किया जाता है। केतकी के पेड़ की पत्तियों से टोपी और चटाई बनाई जाती है। इसके तने का use बोतल को बंद करने के लिए koke बनाने में किया जाता है। इसके पत्तियों से सब्जी बनती है।

केतकी के फूलों का प्रयोग लोशन, सौंदर्य प्रसाधन, साबुन, बालों का तेल आदि बनाने में भी किया जाता है। इसके गुलदस्ते से बनाया जाता है। इससे फैंसी परफ्यूम भी बनते हैं।


केतकी की फुल का महत्व

केतकी का फूल बहुत दुर्लभ फूल होता है। यह केवल मोहम्मदी नगर के मेहंदी बाग मे पाया जाता है। यह फूल भारतवर्ष में बहुत ही दुर्लभ माना जाता है, यह केवल ऐतिहासिक मेहंदी बागों में ही मौजूद है।

मोहम्मदी नगर पालिका और गजट ईयर के अभिलेखों में दर्ज हुए रिकॉर्ड के अनुसार 1799 से 1835 के बीच में मेहंदी अली खान ने मोहम्मदी में एक बहुत बड़ा और खूबसूरत पार्क लगवाया था।

इस बाग को मेहंदी बाग के नाम से जाना जाता है। यह मेहंदी बाग 10 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसी बाग में नवाब मेहंदी अली ने केतकी का पौधा कहीं से मंगवा कर बाग में लगवाया था। ऐसा माना जाता है कि यह बहुत दुर्लभ होता है।

मोहम्मदी नगर पालिका के प्रधान शिवनंदन रस्तोगी ने बताया कि इस पौधे को और भी कई जगहों पर लगाया गया, परंतु यह पौधा कहीं नही लगा। सालों पहले इस पौधे की पौध को तैयार करके भिरा के मगही गाँव में लगाया गया।  परंतु इस पौधे में फूल खिले ही नहीं।

काफी लंबे समय के बाद इस पौधे में फूल आए, परंतु वह मोहम्मदी के मेहंदी बाग में खिलने वाले केतकी के फूलों की गुणवत्ता के अनुसार नहीं थे।


FAQ,S :

Q1. केतकी का फूल किस भगवान को चढ़ता है ?

Ans. केतकी का फूल अत्यंत सुंदर और सुगंधित होता है, मगर इस फूल को किसी भी भगवान पर अर्पित नहीं किया जाता है।

Q2. धतूरा किस भगवान को चढ़ाया जाता है ?

Ans. धतूरा फल भगवान शिव को बहुत प्रिय है, इसलिए इस फल का चढ़ावा हमेशा शिव भगवान पर ही चढ़ाया जाता है।

Q3. केतकी के फूल का दूसरा नाम क्या है ?

Ans. केतकी के फूल का दूसरा नाम केवड़ा है।

[ Conclusion, निष्कर्ष ]

दोस्तों उम्मीद करता हूं, कि आपको यह लेख Ketki Ka Phool Kaisa Hota Hai बेहद पसंद आया होगा और आप इस लेख के मदद से जान चुके होंगे कि केतकी का फूल कैसा होता है और इसका महत्व क्या होता है।

अगर आपको इस लेख में कहीं भी कोई दिक्कत हुवा है या फिर कोई चीज समझ में नहीं आया है, तो आप हमारे comment box में मैसेज करके पूछे, हम आपके सवालों का जवाब अवश्य देंगे।


Read Also :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *