Jharkhand Ki Chauhaddi Kya Hai

झारखंड की चौहद्दी क्या है ? | Jharkhand Ki Chauhaddi Kya Hai

Jharkhand Ki Chauhaddi Kya Hai :- अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे है तो आपको जरूर पता होगा कि राज्यों की चौहद्दी को याद करना कितना मुश्किल कार्य होता है, और आपकी इसी परेशानी का हल आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे है।

यहाँ आपको  Jharkhand Ki Chauhaddi Kya Hai इसके बारे में बताने जा रहे है, जिसमे आपको झारखण्ड के सीमावर्ती राज्य कौन है ? इस राज्य के सीमवर्ती जिले कौन है ? और इस राज्य की चौहद्दी को याद करने के लिए शार्ट ट्रिक क्या है ? इसके बारे में विस्तार से बताया जायेगा, तो चलिए दोस्तों इस खास जानकारी को पढ़ने के लिए सबसे पहले झारखण्ड राज्य के बारे में कुछ जानकारी हासिल कर लेते है।


झारखंड की चौहद्दी क्या है ? | Jharkhand Ki Chauhaddi Kya Hai

झारखंड की चौहद्दी का अर्थ है, इस राज्य की सीमाएं किन राज्यों को छूती है, तो आइये मित्रो इस राज्य के  चारो दिशाओं में स्थित राज्यों के बारे में जानकारी हासिल करते है।


झारखंड की सीमा किस राज्य को छूती है ?

पूर्वी सीमा                 पश्चिम बंगाल

पश्चिमी सीमा              उत्तर प्रदेश

उत्तरी सीमा               छत्तीसगढ़

दक्षिणी सीमा             ओडिशा

झारखंड का कुल क्षेत्रफल 79716 किलोमीटर 2 है, वर्तमान में इस राज्य में 24 कुल जिले है जिसमे से प्रमुख जिलों का नाम  देवघर, धनबाद, बोकारो, रांची, साहिबगंज, हजारीबाग, रामगढ, कोडरमा आदि है।


झारखण्ड राज्य का इतिहास

भारत के पूर्वी राज्य झारखंड की स्थापना 15 नवंबर 2000 में की गयी इससे पूर्व यह बिहार राज्य का हिस्सा हुआ करता था। जिसे छोटानागपुर पठार और छोटानागपुर प्रदेश के नाम से जाना जाता था।

बिहार से अलग होने के बाद इसे झारखण्ड का नाम दिया गया। इसे झारखण्ड नाम देने की एक वजह यह भी है, क्योंकि इस क्षेत्र ( प्रदेश ) में कई घने छोटे वृक्षों के वन पाए जाते है, जिसे ” झाड़ ” के रूप में जाना जाता है तथा खंड का अर्थ है ” अलग होना ” और क्योंकि यह क्षेत्र ( प्रदेश ) बिहार से अलग किया गया था इसलिए इस प्रदेश का नाम झारखण्ड रखा गया।


झारखंड के सीमावर्ती जिले

Jharkhand ki Chauhaddi में आने वाले नौ जिले ऐसे है जिनकी सीमाएं उत्तरप्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसढ़ राज्यों की सीमाओं से मिलती है, इन जिलों के नाम कुछ इस प्रकार है।

  1. पाकुड़
  2. गिरडीह
  3. बोकारो
  4. पालूम
  5. धनबाद
  6. पूर्वी सिंहभूम
  7. गढ़वा
  8. दुमका
  9. देवघर

झारखण्ड की विशेषताएं

भारत में सबसे अधिक खनिज पदार्थ झारखंड राज्य में ही पाया जाता है इस राज्य में सबसे अधिक मात्रा में अभ्रक पाया जाता है जिसका निर्यात भारत के अन्य राज्यों तथा भारत के पडोसी देशो में बड़े स्तर पर किया जाता है।

इसके अलावा यहां के जंगलो में कई प्रकार की जड़ी बूटियां पायी जाती है, जिनसे औषधियों का निर्माण किया जाता है। झारखंड कृषि क्षेत्र में अभी इतना विकसित नहीं है क्योकि यहाँ की भूमि में उर्वरक शक्ति काफी कम पायी जाती है इसके बावजूद यह राज्य गेहू, धान बाजरा तथा अन्य प्रकार की फसलों का उत्पादन करता है।


झारखंड के करीबी राज्यों से सम्बन्ध

इस राज्य के अपने आस पास राज्यों से अच्छे सम्बन्ध है, इस राज्य में साक्षरता कृषि, उद्दोग आदि क्षेत्रो में सुधार लाने के लिए भारत सरकार तथा अन्य सीमावर्ती राज्य काफी मदद कर रहे है। यह राज्य भी अपने करीबी राज्यों में खनिज आपूर्ति देने की मदद करता है।


झारखण्ड की चौहद्दी याद करने की शार्ट ट्रिक

Jharkhand ki Chauhaddi को याद करने के लिए आप आप एक ऐसी शॉर्ट ट्रिक के बारे में जानने वाले है जिसको पढ़ने के बाद आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में इस प्रश्न को पूछे जाने पर तुरंत जवाब दे सकते है।

शार्ट ट्रिक याद करने के लिए आपको इस लाइन को ध्यान से पढ़ना चाहिए

“ Oh Bhai Chlo Wahan Upar Chale “

अब आप इस वाक्य में उपस्थित हर शब्द के पहले अक्षर से राज्यों के नाम याद कर सकते है जैसे –

Oh में O – Odisha ( ओडिशा )

Bhai में B – Bihar ( बिहार )

Chlo में C  – Chhattisgarh ( छत्तीसगढ़ )

Wahan में w – west bengal ( पश्चिम बंगाल )

Upar में u – uttar pradesh ( उत्तर प्रदेश )

इस वाक्य को आप अच्छी तरह समझ गए होंगे और इससे अब आपकोJharkhand ki Chauhaddi याद करने में कोई कठनाई नहीं होगी।


FAQ’S :

प्रश्न 1Jharkhand ki Chauhaddi kya hai विस्तार से बताएं ?

उत्तर - Jharkhand ki Chauhaddi का अर्थ है इस राज्य की सीमाएं किन राज्यों से मिलती है, तो झारखण्ड 
की पूर्वी सीमा - पश्चिम बंगाल, पश्चिमी सीमा - उत्तर प्रदेश , उत्तरी सीमा - बिहार, दक्षिणी सीमा - ओडिशा , 
दक्षिणी- पश्चिमी सीमा - मध्य प्रदेश से मिलती है।

प्रश्न 2झारखण्ड में कुल कितने जिले है ? 5 प्रमुख जिलों के नाम बताएं ?

उत्तर - वर्तमान में इस राज्य में कुल 24 जिले है और इसमें से 5 प्रमुख जिलों के नाम इस प्रकार हैं :- 
देवघर, धनबाद, बोकारो, रांची, साहिबगंज.

प्रश्न 3इस राज्य के सीमावर्ती जिलों के नाम बताये ?

उत्तर - झारखंड के सीमावर्ती राज्यों का नाम पाकुड़, गिरडीह, बोकारो, पालूम, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, दुमका, देवघर है।

प्रश्न 4 भारत में सबसे ज्यादा अभ्रक उत्पादक राज्य कौन सा है ?

उत्तर - सबसे ज्यादा अभ्रक भंडार भारत के झारखण्ड राज्य में है, इस राज्य के कोडरमा जिला सबसे अधिक खनिज निर्यात करने वाला जिला है।

प्रश्न 5इस राज्य का नाम झारखंड क्यों रखा गया ?

उत्तर - झारखण्ड राज्य में दो शब्दों का प्रयोग किया गया, पहला शब्द है झार और दूसरा खंड। 
झार का अर्थ है झाड़ी क्योकि इस राज्य में काफी घने जंगल है और इन जंगलो में काफी घनी 
झाडियां है तो झार शब्द का प्रयोग  यही से लिया गया जबकि खंड का अर्थ होता है किसी बड़ी 
वस्तु के कुछ छोटे भाग चूँकि झारखण्ड पूर्व में बिहार का हिस्सा था जिसे 15 नवंबर 2000 के 
बाद अलग राज्य बना दिया गया। और बाद में बने इस राज्य को खंड के रूप में बांटा गया।

निष्कर्ष :-

इस आर्टिकल के द्वारा आपको Jharkhand ki Chauhaddi kya hai  इसके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी, इसके साथ ही आपने यहाँ ये भी जाना कि इस राज्य के सीमाएं किन राज्यों से मिलती है।

इस जानकारी को पढ़ने के बाद अब आप झारखण्ड राज्य के क्षेत्रफल या Jharkhand ki Chauhaddi के बारे में अच्छे से समझ गए होंगे। तथा परीक्षा में इस प्रकार के प्रश्न पूछे जाने पर इसका जवाब तुरंत दे पाएंगे। हम भविष्य में भी आपको ऐसी ही जानकारियों से रूबरू कराने का प्रयास जारी रखेंगे।


Read Also :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *